पोलियोकर्मी की रखवाली कर रहे पोलिसकर्मी की हुई मौत: नसबंदी का किया झूठा दावा
एक बार फिर पाकिस्तान में पोलियोकर्मी की रखवाली कर रहे पुलिसकर्मी की हत्या हो गई।
बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को यानी की आज बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम में पोलियो टीकाकरण कर्मियों की सुरक्षा कर रहे एक पाकिस्तानी पुलिसकर्मी पर गोली चलने से उसकी मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस अधिकारी दिकदार खान ने कहा कि, 'हमलावर मौके से फरार हो गए। कोहाट में हुए हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।'
और ये भी बताया कि 'मारे गए पुलिसकर्मी के बॉडी को हॉस्पिटल ले जाया गया है।'
पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रव्यापी पोलियो विरोधी अभियान शुरू करने के एक दिन बाद पुलिस ने कहा, 'हमले में किसी पोलियो कार्यकर्ता को नुकसान नहीं पहुंचा है।'
पाकिस्तान में अक्सर पोलियो टीमों और उनकी सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मियों को उग्रवादी और आतंकवादी अपना निशाना बनाते है।
टीकाकरण अभियान बच्चों की नसबंदी करने की पश्चिमी साजिश का झूठा दावा करते है। देश भर में पिछले हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादियों ने ली है।
बताया जा रहा है कि 852 पोलियो टीकाकरण अभियान की टीमों की सुरक्षा के लिए 1 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है।
जिनके साथ सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पोलियो टिका अभियान जो 24 जनवरी से शुरू हुआ है वो 29 जनवरी तक चलता रहेगा।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News